फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मां ने तीन दिन के नवजात को मार डाला, बेटी के जगह बेटे के जन्म से नाराज थी महिला

Mon, 25 Jul 2022 09:33 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

महिला रात के एक बजे उठकर जंगल में चली गई, जहां उसने बच्चे को पानी में फेंक दिया। ससुराल वालों को महिला पर शक हुआ तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दिया। जिसके बाद उसने हत्या करना कबूल किया।
विज्ञापन
मां ने बच्चे को मारा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को बेटी चाहिए थी। बेटा होने से नाराज महिला ने अपने तीन दिन के नवजात को पानी में फेंक दिया। जिससे मासूम की मौत हो गई।

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला झालावाड़ जिले के कामखेड़ा थाना इलाके का है। मोगिया बेह गांव की रेखा (28) को 20 जुलाई को अस्पताल में बेटा हुआ। उसका पति कोटा में रीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इस कारण वह तीन महीने से घर नहीं आया था। वह बेटे के जन्म के बाद भी उसे देखने नहीं आ सका। 22 जुलाई को सास-ससुर और रिश्तेदार रेखा को अस्पताल से छुट्टी दिलवाकर मोगिया बेह गांव ले आए। इसी दिन देर रात करीब एक बजे रेखा बाहर से घर में घुसी तो देवर भगवान लाल (25) जाग गया। उसने भाभी को आवाज लगाई तो रेखा डर गई। ईसके बाद सास भी जाग गई। रेखा के हावभाव पर भगवान को शक हुआ।

विज्ञापन


परिजनों ने उससे पूछा तो उसने बताया कि वह बाहर शौच करने गई थी। जबकि घर में शौचालय बना हुआ है। ऐसे में उसके देवर को शक हुआ। उसने कमरे में जाकर देखा तो बच्चा गायब था। रेखा से जोर देकर पूछा तो बोली- जंगली जानवर ले गया होगा। उसके बाद परिजन बच्चे को ढूंढने लगे। 


23 जुलाई को रेखा के ससुर ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में रेखा ने बताया कि रात एक बजे वह बच्चे को अपने साथ लेकर गई थी। घर के पीछे जंगल में पानी से भरे गड्ढे में फेंककर आ गई। रेखा ने बताया कि एक बेटा पहले से था, चाहती थी कि बेटी हो।

विज्ञापन

2014 में हुई थी शादी

गौरतलब है कि 10वीं तक पढ़ी-लिखी रेखा की शादी 2014 में कालूलाल लोधा से हुई थी। दोनों को छह साल का बेटा है। लोगों का कहना है कि रेखा डिप्रेशन में थी। उसकी डिप्रेशन की दवा भी चल रही थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें