भरतपुर जिले की कुम्हेर तहसील में बकरियों को पानी पिलाते समय तालाब में डूबने से मां बेटी की मौत हो गई। महिला अपनी दो बेटियों और देवर की बेटी के साथ बकरियां चराने के लिए तालाब के पास गई थी। बकरियों को पानी पिलाते समय 13 साल की बच्ची का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई उसे बचाने के लिए मां भी तालाब में कूदी लेकिन वह भी तालाब में ही डूब गई। मां को बचाने के लिए बड़ी बेटी तालाब में कूदी जब वह भी डूबने लगी तो उसे चाचेरी बहन ने बचाकर बाहर निकाला।
यह है पूरा मामला
मामला कुम्हेर तहसील के पचौरा गांव का है। गांव की रहने वाली नगीना (36) अपनी बड़ी बेटी रिषिका (16), पूनम (13) और देवर की बेटी आरती के साथ बकरियां चराने के लिए गांव से पांच सौ मीटर दूर तालाब पर गई थी। इस दौरान नगीना, रिषिका और आरती पेड़ के नीचे बैठी थीं। पूनम तालाब पर बकरियों को पानी पिला रही थी। इसी दौरान पूनम का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई।
पूनम को तालाब में गिरता देख उसे बचाने के लिए मां नगीना भी तालाब में कूद गई, लेकिन नगीना भी तालाब में डूबने लगी। यह देख नगीना की बड़ी बेटी रिषिका भी कूदी तो उसे चचेरी बहन आरती ने रस्सी डालकर बचा लिया। लेकिन नगीना और पूनम तब तक तालाब में डूब चुकी थीं।
परिजनों और ग्रामीणों को दी सूचना
इतने हैं भाई-बहन