फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पूर्व सीएम राजे ने बगलामुखी माई के किए दर्शन, कहा- 1962 का चीन संकट भी मंदिर में यज्ञ करने से टला

Tue, 25 Apr 2023 09:26 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने मंदिर को और अधिक भव्य बनाने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान से अनुरोध किया। राजे ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत इस मंदिर में आराधना करके की थी।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे मध्यप्रदेश स्थित दतिया में पीतांबरा माता की जयंती में शामिल हुईं। राजे पीतांबरा माता ट्रस्ट की अध्यक्ष भी हैं। अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।

चीन युद्ध भी माता के कारण खत्म हुआ
विज्ञापन

वसुंधरा राजे का कहना है कि बगलामुखी माता के दर्शनों से उनकी हर मुश्किलें आसान हुई हैं। उन्होंने कहा कि जब 1962 में भारत पर चीन ने हमला कर दिया था, तब दूसरे देशों ने भारत का साथ देने से मना कर दिया। उस समय इस संकट से बचने के लिए मंदिर में महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ के 11 वें दिन जब पूर्णाहूति डाली जा रही थी, तभी चीन ने बॉर्डर से अपनी सेना वापस बुला ली थी। इसके बाद जब जब भी देश पर संकट आए तब हर बार मंदिर में अनुष्ठान किए गए।
 

मंदिर को और अधिक भव्य बनाने के लिए शिवराज चौहान से अनुरोध 
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने मंदिर को और अधिक भव्य बनाने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान से अनुरोध किया। राजे ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत इस मंदिर में आराधना करके की थी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दतिया के पीतांबरा पीठ में प्रति गहरी आस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें