फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 रुपये चुराने पर मां ने अपने बेटे को जिंदा जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के बीकानेर में एक हैरतअंगेज वाकया सामने आया है। जहां एक मां ने अपने छह साल के बेटे को पांच रुपए चुराने की एवज में ऐसी सजा दी कि सुनने वालों के भी होश उड़ जाएं। मामले में पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बेटे के चोरी करने से गुस्साई मां ने उसे आग के हवाले कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। 40 फीसदी तक झुलस चुके बालक को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसने मां के जुल्म को पुलिस के सामने बयां किया।

जानकारी के अनुसार बीकनेर के रामपुरा बस्ती में छह वर्षीय साहिल अपनी मां के साथ रहता है। पुलिस के अनुसार साहिल ने सोमवार को अपनी मां को बिना बताए घर से पांच रुपए उठा लिए और दुकान से खाने के लिए कुछ लेने चला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

केरोसिन डालकर लगाई बेटे को आग

इसी दौरान उसकी मां की निगाह उस पर पड़ गई, उन्होंने उसे दुकान पर खड़े देखा तो उससे पैसे छीन लिए। इसके बाद वह उसे अपने साथ घर ले गई। बेटे के पैसे उठाने से मां इस कदर भड़की हुई थी कि उसने घर में रखी केरोसिन की बोतल उसके ऊपर उडेल दी।

इसके बाद जलती माचिस की तिल्ली उसने अपने बेटे के ऊपर फेंक दी। आग लगते ही मासूम साहिल ने जान बचाने के लिए चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उसकी दादी और चाची मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर उनके भी होश उड़ गए।

उन्होंने आनन फानन में पानी डालकर उसके ऊपर लगी आग को बुझाया। क्षेत्र के नया शहर पुलिस थाने के एसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने साहिल का बयान दर्ज करते हुए मां के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। वहीं 40 फीसदी तक झुलस चुके साहिल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें