फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi: दबलाना हाईवे पर कार से टकराया गिट्टी से भरा ट्रैक्टर, मां और दो बच्चों की मौत, छह घायल

Mon, 27 Feb 2023 01:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोली इलाके के दबलाना थाना क्षेत्र में कार और ट्रैक्टर की भिड़त में मां और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
दबलाना सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोली इलाके के दबलाना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में मां और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना नेशनल हाईवे 148 पर दबलाना थाना क्षेत्र के दुर्गापुरा गांव के नजदीक हुई है। मृतक जिले के उंदालिया के डूंगरी गांव के रहने वाले थे। घायलों को आनन-फानन में हिंडोली के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने महिला और उसके दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव को हिंडोली के अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन


दबलाना थाने के एसएचओ रमेश मेरोठा ने बताया कि कोटा निवासी किशनलाल और उनका दामाद राजू लाल का परिवार चौथ का बरवाड़ा दर्शन के लिए गया था। उनकी कार में नौ लोग सवार थे। वहां से लौटते समय कार और गिट्टी से भरे ट्रैक्टर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। कार नैनवा की तरफ से हिंडौली जा रही थी, जबकि ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रहा था।



हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से हिंडोली के अस्पताल ले जाया गया। जहां कार में राजू लाल की 40 वर्षीय पत्नी रीना सैनी, बेटा केशव और बेटी कृष्णा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य छह जनों का उपचार जारी है। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। दबलाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सोमवार सुबह तक भी उसका कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें