राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटे में प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। वहीं मंगलवार को अलवर, भरतपुर, जोधपुर सहित अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। आज अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में फुहारे पड़ सकती हैं।
कल यहां बरसेंगे मेघ
वहीं बुधवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर और पश्चिमी राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने दो दिन बाद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर के कुछ इलाकों में भारी बरसात हो सकती है। इसके अलावा जयपुर, झुंझुनू, करौली, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर जिलों में इस दौरान बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी या बौछारें गिर सकती है।