फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा का मिशन 2024 शुरू, हर सांसद को 100 बूथ पर काम करने के निर्देश

Tue, 02 Aug 2022 01:53 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के हाथ से जो सीटें चली गईं थीं, उनपर जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। यही वजह है कि पार्टी हारे हुए बूथों की सारी अहम जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में एक तरफ कांग्रेस पार्टी अपने 2022 के बजट को घर-घर पहुंचाने में लगी है। वहीं भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। तैयारी के क्रम में पार्टी ने हर सांसद को 100 बूथ पर काम करने के निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन

पिछले लोकसभा चुनाव में जिन सीटों पर पार्टी को हार मिली थी, उन सीटों पर जीत के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। बता दें कि एक सांसद की लोकसभा क्षेत्र में लगभग 1600 बूथ होते हैं। जिसमें से हारे हुए 100 बूथ सांसद के जिम्मे सौंपे गए हैं। इसके अलावा 25 बूथ विधायक को दिए गए हैं। हर लोकसभा में आठ विधानसभा सीट होती है। आठ विधायकों से 25 बूथ मतलब 200 बूथ और 100 बूथ सांसद के कुल 300 बूथ के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। करीब 20 फीसदी बूथ जो भाजपा की पहुंच से दूर थे, उसपर जीत सुनिश्चित करने के लिए फिर से काम शुरू किया जाएगा।


वहीं भाजपा इन बूथों की कुछ अहम जानकारियां भी निकलवा रही है। जैसे कि किस जाति की कितनी आबादी है, 2024 तक कितने नए वोटर होंगे, विचारधारा क्या है, भाजपा से क्या नाराजगी है और अन्य जानकारी भी जो चुनाव की दृष्टि से महत्पूर्ण हो, उसे एकत्र करवाया जा रहा है। जिससे हर हारे हुए क्षेत्र में भाजपा जनता के नब्ज टटोल सके और जीत के लिए सही रणनीति बना सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें