फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: पुरानी रंजिश में बदमाशों ने दूधिया पर किए फायर, पीठ और कमर में लगी गोली, गंभीर हालत में आगरा रेफर

Thu, 01 Feb 2024 07:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि गंभीर हालत के चलते घायल को इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रह है।  
विज्ञापन
घायल दूधिया को आगरा किया गया रेफर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले के दिहोली गांव में गुरुवार को दिन दहाड़े दूध के प्लांट पर दूध डालकर वापस लौट रहे बाइक सवार दूधिया को बदमाशों ने गोली मार दी। कमर और पीठ में तीन गोली मारकर हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया है। एसपी की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने घायल का बयान लिया है। 

विज्ञापन


घायल बिसंभर पुत्र गयाराम लोधा (40) निवासी दिहोली ने बताया गुरुवार दोपहर वह दिहोली गांव स्थित दूध के प्लाट पर बाइक से दूध डालने गया था। वापस लौटते समय बाइक सवार अजय और विष्णु भगत ने से गोलियां मार दी। एक गोली उसकी कमर और एक पीठ पर लगी हैं। गोली की आवाज से लोगों में हड़कंप मच गया। दूध प्लांट और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन, हमलावर फायर करते हुए फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी। परिजनों ने घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को दी। जिला अस्पताल पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने घायल के पर्चा बयान लिए हैं। 

थाना प्रभारी यादव ने बताया कि गंभीर हालत के चलते घायल को इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रह है। पुलिस मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें