फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: अवैध पिस्टल के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार, चार थानों में पहले से दर्ज हैं केस 

Thu, 27 Jan 2022 02:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

जिले में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस लगातार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस लगातार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। मोडक थाना पुलिस ने भी एक शातिर बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कई थानों में केस दर्ज हैं।

विज्ञापन


ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया पुलिस ने अपराधी विनय उर्फ बिट्टू पुत्र रामजी लाल (24) निवासी महावीर कॉलोनी को पिस्टल और मैग्जीन के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ थाना कैथूनीपोल, मोडक, कुल्हाड़ी और बोरखेड़ा थाने में कई केस दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से निगरानी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर थी। गुरुवार को उसे  बाइक और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें