फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बूंदी कलेक्टर को पत्र लिखकर एसपी को देख लेने की धमकी, कहा-हमारे आदमियों को पकड़ा तो अच्छा नहीं होगा

Sat, 19 Nov 2022 11:15 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

पत्र लिखने वाले ने खुद को चोर गैंग का सरगना बताया है। मामले को लेकर जिला कलेक्टर रविन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर एडीएम बूंदी मुकेश चौधरी ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
बूंदी एसपी जय यादव - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी जिले के एसपी जय यादव को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र लिखने वाले ने धमकी दी कि 'हमारे आदमियों को पकड़ा तो हम देख लेंगे।' पत्र मिलने के बाद एसपी जय यादव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन

यह पत्र जिला कलेक्टर रविन्द्र गोस्वामी को डाक के जरिए मिला है। पत्र लिखने वाले ने खुद को चोर गैंग चलाने का सरगना बताया है। उसने एसपी की ओर से की जा रही कार्रवाई पर आक्रोश दिखाया है और देख लेने की धमकी दी है। मामले को लेकर जिला कलेक्टर रविन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर एडीएम बूंदी मुकेश चौधरी ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। यह पत्र परमजीत सिंह सलूजा नाम के किसी व्यक्ति ने भेजा है। पत्र पर उसका पता कोटा के तलवंडी क्षेत्र का है। 


क्या लिखा है पत्र में

जय यादव को धमकी देते हुए पत्र में लिखा है कि 'आदरणीय कलेक्टर साहब हमारे पास और कोई साधन नहीं बचा है। हम चोरी की गैंग चला रहे हैं। जिसने कापरेन और लाखेरी में चोरी की थी। एसपी जय यादव हमारे आदमियों को पकड़ रहा है। अगर ऐसे हमारे आदमियों को पकड़ा, तो अच्छा नहीं होगा। हम मौत की सजा देने से तो रहे लेकिन हम लोग देखेंगे। एसपी यादव हमारे आदमियों का पीछा कर रहा है। हम भी तुम्हारे आदमियों को बचने नहीं देंगे।' मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी सहदेव मीणा ने कहा कि अब ये पत्र परमजीत सिंह सलूजा ने भेजा है या नहीं यह जांच के बाद ही पता चलेगा। 

विज्ञापन

पहले भी कलेक्टर और जज को मिल चुका है धमकी भरा पत्र

इसके पहले भी बूंदी जिला कलेक्टर रही शिवांगी स्वर्णकार को भी धमकी भरा पत्र मिला था। इसी तरह से सेशन एवं डिस्ट्रिक्ट जज को भी इस तरह का खत मिल चुका है। दोनों मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा भी था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें