फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नाबालिग लड़के के सिर में ठोंक दी कीलें, आरोपियों ने पिता से झगड़े की सजा बेटे को दी, जानें मामला

Fri, 02 Dec 2022 06:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

लड़के का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां जमीन विवाद में बदमाशों ने एक लड़के के सिर में कीलें ठोंक दी। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई।  पीड़िता बच्चा जैसे-तैसे घर पहुंचा, इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला शहर के बसेड़ी थाना इलाके का है। पुलिस ने बताया कि बसेड़ी क्षेत्र में रहने वाले रामकेश का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसके लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद भी हो चुका है। गुरुवार देर शाम रामकेश का नाबालिग बेटा रोहित सब्जी लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में  तीन लड़कों ने उसे पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। उन्होंने उसके सिर में पत्थर से दो कीलें भी ठोंक दी।

जिसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल लड़का जैसे तैसे घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।  डॉक्टर लड़के की हालत गंभीर बता रहे हैं। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें