फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से पहले राजस्थान में बनेगा शांति व अहिंसा मंत्रालय

Wed, 12 Jun 2019 04:22 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से पहले राजस्थान में शांति व अहिंसा मंत्रालय या निदेशालय बन सकता है। इस संबंध में राजस्थान सरकार की ओर से सलाहकार समिति का गठन किया जाएगा, जो सरकार को सुझाव देगी।

विज्ञापन


यदि ऐसा मंत्रालय या निदेशालय राजस्थान में बनता है, तो यह देश का पहला राज्य होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गत फरवरी में शांति एवं अहिंसा मंत्रालय या निदेशालय स्थापित किए जाने की संभावना पर विचार करने की घोषणा की थी।

राजस्थान सरकार के निर्देश पर मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता ने राजस्थान शासन सचिवालय में शांति एवं अहिंसा मंत्रालय या निदेशालय की संभावनाओं को लेकर बैठक की। बैठक में एक सलाहकार समिति गठित करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


समिति इसके प्रारूप को लेकर राजस्थान सरकार को सुझाव देगी। इस समिति के सुझावों के आधार पर एक कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद वे निर्णय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें