फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माननीय नियम नहीं मानते: मंत्री रमेश मीणा शाम छह बजे के बाद जंगल के रास्ते गुजरे, चार बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलता

Wed, 02 Feb 2022 01:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने शाम छह बजे काफिले के साथ गणेश धाम से रणथंभौर दुर्ग जाने वाले रास्ते पर प्रवेश किया। उनके काफिले में करीब 15 गाड़ियां शामिल थीं। 
विज्ञापन
देर शाम 7:30 बजे जंगल के मख्य द्वार से बाहर निकला मंत्री का काफिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियम कायदे सिर्फ आम आदमी पर लागू होते हैं, वीआईपी या वीवीआईपी के लिए कोई नियम नहीं होता है। वे अपनी जरूरत के हिसाब से नियम बदल लेते हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि राज्य सरकार के मंत्री रमेश मीना ने ऐसा कर के दिखा दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार शाम 6 बजे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने अपने काफिले के साथ गणेश धाम से रणथंभौर दुर्ग जाने वाले रास्ते पर प्रवेश किया। इस दौरान मंत्री के काफिले में करीब 15 गाड़ियां शामिल थीं। शाम 7: 40 पर जंगल के मख्य द्वार से मंत्री का काफिला बाहर निकला। नियमानुसार जंगल या गणेश मंदिर पर जाने के लिए शाम चार बजे के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है। इसके बाद भी मंत्री मीणा उस रास्ते से नियम तोड़कर गुजर गए।  

आखिर नियम में छूट क्यों
मंत्री का इस तरह नियम तोड़कर जंगल के रास्ते से जाना समझ से परे हैं, जबिक यहां शाम चार बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता है। मामले सामने आने के बाद मंत्री से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें