बीकानेर में एक सैनिटरी नैपकिन के गोदाम में बुधवार की दोपहर आग लग गई। गोदाम में कार्टन रखा था, जिससे आग ने और विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब गोदाम का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
ये आगजनी की घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के भीनासर की है। यहां के गोदाम में सैनिटरी नैपकिन और डायपर रखे हुए थे। देखते ही देखते कार्टन धूं-धूं कर जलने लगे। जिससे आग को रोक पाना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों ने गोदाम का कांच का गेट तोड़कर वहां रखे कुछ सामान को बाहर निकाला।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गंगाशहर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह मय जाब्ते मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल, आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। वहीं लाखों रुपये का सामान जलने की संभावना जताई जा रही है।