फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बारां में 2222 जोड़ों का सामूहिक विवाह आज, सर्वधर्म के वर-वधू करेंगे शादी, CM समेत कई नेता पहुंचे

Fri, 26 May 2023 04:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बारां में आज सर्व धर्म नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह में 2222 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे। माइनिंग मंत्री प्रमोद जैन भाया की ओर से इस सारोह का आयोजन कराया जा रहा है। सीएम गहलोत सहित कांग्रेस के कई नेता इसमें शामिल होने के लिए बारां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
एक विमान से सवार होकर बारां पहुंचे कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां जिले में खनन और गोपालन मंत्री प्रमोद भाया जैन की ओर से शुक्रवार को 2222  वर-वधू जोड़े का सर्वधर्म नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर से विशेष विमान से सीएम अशोक गहलोत सहित कई नेता पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


इसमें प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव शामिल हैं। सभी नेताओं में तस्वीरें खिंचवाकर हम साथ-साथ हैं का मैसेज भी पब्लिक को दिया।

जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे  सीएम अशोक गहलोत, प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने बारां के लिए उड़ान भरी। बारां में 2222 वर वधु के सर्व धर्म निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया की ओर से श्री महावीर गौशाला कल्याण संस्थान के माध्यम से करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


चुनावी साल में बड़े स्तर पर हो रहे इस सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित वर-वधू को सीएम समेत तमाम कांग्रेस नेता आशीर्वाद देंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की 26 मई की बैठक स्थगित कर दी गई है। लेकिन इन नेताओं का अलग से दिल्ली जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

बारां में 2222 जोड़ों का सर्वधर्म नि:शुल्क सामूहिक विवाह आज
सर्व धर्म नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह में 2222 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे। माइनिंग मंत्री प्रमोद जैन भाया अपने क्षेत्र में चुनावी चौसर इस समारोह के जरिए साधने की कोशिश में जुटे हैं। श्री महावीर गौशाला कल्याण संस्थान बारां की ओर से ये शादियां करवाई जाएंगी। सभी धर्म और जाति के 2222 जोड़े युवक-युवतियों का एक ही पांडाल में बड़े स्तर पर यह निःशुल्क विवाह होगा। जिसमें अलग-अलग धर्मों के रीति-रिवाजों से शादियां होती नजर आएंगी। किसी भी जोड़े या उनके परिजनों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया गया है। बल्कि श्री महावीर गौशाला कल्याण संस्थान की ओर से नव दंपत्तियों को शादी के गिफ्ट और नेग दिए जाएंगे। ताकि नवविवाहित जोड़े अच्छे से अपनी गृहस्थी की गुज़र बसर कर सकें।

सामूहिक विवाह समारोह का कार्यक्रम शेड्यूल
इस सामूहिक सर्व धर्म निशुल्क विवाह समारोह का आयोजन बारां में कोटा रोड पर एनएच-27 पर स्थित जैन तीर्थ के सामने हो रहा है। रात को आए आंधी-तूफान और बारिश के कारण सुबह लेट कार्यक्रम शुरू किया गया है। वरमाला समारोह, पाणिग्रहण संस्कार दोपहर में आयोजित किया जा रहा है। प्रीतिभोज भी दोपहर से लगातार चलता रहा है। सीएम अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री प्रमोद जैन भाया और राजेंद्र यादव के आतिथ्य और मौजूदगी में ही यह मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें