फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'पति की है गर्लफ्रेंड, तीन दिन से नहीं दिया खाना, घर आकर पीटा', यह लिख पत्नी ने बेटी के साथ दी जान

Tue, 26 Jul 2022 08:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

विवाहिता ने आत्महत्या से पहले अपने सुसाइट नोट में लिखा कि 'मेरा पति आए दिन मुझे मारता है। उसका किसी और युवती से अवैध संबंध है। तीन दिन से उसने मुझे खाना नहीं दिया। अब में मरने जा रही हूं'।
विज्ञापन
महिला ने बेटी के साथ की आत्महत्या। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक विवाहिता ने अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। उसने पानी से भरे कुंड में पहले बेटी को फेंका और फिर खुद भी कूद गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। खुदकुशी से पहले विवाहिता ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


अपने नोट में उसने लिखा कि 'मेरा पति मुझे आए दिन मारता है। उसका किसी और महिला से अवैध संबंध है। उसने तीन दिन से मुझे खाना नहीं दिया। अब में मरने जा रही हूं'। मृतका के पीहर पक्ष ने पति और बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


सुसाइड नोट में यह लिखा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनू निमीवाल ने आत्महत्या से पहले अपने सुसाइड नोट में लिखा, 'मैं अपनी बेटी हिमांशी के साथ मरने जा रही हूं। मेरा पति संदीप कुमार ने मेरे साथ बेरहमी से मारपीट करता है। कल मेरे पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा था, इस कारण में सो रही थी। मेरी कोई गलती नहीं थी, इसके बाद भी  दुकान से आते ही उसने मुझे मारना शुरू कर दिया। 

कहा, जब मैं कल रात को शराब पी रहा था तो कॉल क्यों किया। वह लेट हो रहा था मैंने कॉल कर सिर्फ इतना पूछा था कि आप आए नहीं कब तक आओगे? संदीप का रेखा पिता सुभाष नाम की लड़की के साथ अवैध संबंध हैं। वह जब भी उसके साथ संबंध बनाकर आता है तो मुझे मारता है। कई बार  मैंने संदीप को उससे फोन पर बातें करते सुना है। उसके वीडियो भी देखे हैं।  
विज्ञापन


संदीप ने पिछले तीन दिन से मुझे खाना नहीं दिया है। अब मैं इस सब से परेशान हो गई हूं, इसलिए अपने आप को खत्म करने जा रही हैं। सुसाइड नोट के दूसरे पेज पर पर सोनू ने लिखा कि कुछ दिन पहले हमारे घर में चोरी हुई थी। वह चोरी संदीप ने ही की थी। पैसे चुराकर उसने अपनी गर्लफ्रेंड को दिए थे। संदीप ने चोरी का आरोप किसी और पर लगा दिया गया है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें