फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उदयपुर में भैंस के साथ युवक ने की शर्मनाक करतूत, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एफआईआर

Tue, 26 Jul 2022 07:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

द एनिमल एड के पदाधिकारियों ने प्रताप नगर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर जिले में युवक द्वारा भैंस के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। युवक की शर्मनाक करतूत कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 'द एनिमल एड' के पदाधिकारियों ने शहर के प्रताप नगर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी पर एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच थाने के सब-इंस्पेक्टर मांगीलाल कर रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 

बता दें कि शहर में पशु क्रूरता का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले शहर के रावजी का हाटा इलाके में भी इसी तरह का मामला सामाने आया था। एक व्यक्ति रात के समय सड़क पर घूम रहे कुत्ते के बच्चे को पकड़कर अपने घर में ले गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे देख लिया, वह पीछा कर उसके घर पहुंचे तो आरोपी उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें