फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को गोली मारी... और कुएं में कूदी

Wed, 10 Apr 2013 08:15 PM IST
अजमेर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंधों के शक में एक गर्भवती महिला ने अपनी पति की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद महिला पुलिस के डर से कुएं में कूद गई। पुलिस ने उसे कुएं से निकाल कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अजमेर जिले का है। जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र में रुपाहेली गांव की शारदा देवी 4 बच्चों की मां है। शारदा गर्भवती भी है।

पुलिस के मुताबिक शारदा के पति वीरम के पास किसी महिला का बार-बार फोन आता था। शारदा को शक था कि उसके पति के किसी महिला से अवैध संबंध हैं।

इस बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को भी दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा बढ़ने पर वीरम ने शारदा को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


रात को वीरम जब खेतों पर सोया हुआ था तो शारदा ने अपने पति की ही बंदूक से सोते समय सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

गोली मारने के बाद गिरफ्तारी के डर से शारदा कुएं में कूद गई। लेकिन पुलिस ने सुबह उसे कुएं से निकाल कर गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें