फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मां पर तेजाब फेंकने और बेटी से दुष्कर्म करने वाला महंत गिरफ्तार, आठ थानों की पुलिस पहुंची थी आश्रम

Thu, 29 Dec 2022 12:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

6 दिसंबर को मांडल पुलिस ने महंत सरजू महाराज के खिलाफ नाबालिग से रेप, यौन शोषण और महिला पर तेजाब फेंककर जान से मारने का केस दर्ज किया था। 40 साल पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया था कि साधू के भेष में आए एक शख्स ने उस पर पर तेजाब फेंक दिया था।
विज्ञापन
आरोपी मंहत सरजू महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की भीलवाड़ा पुलिस ने मंहत सरजू महाराज को गिरफ्तार कर लिया है। मंहत सरजू पर एक महिला पर तेजाब फेंकने, उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और दूसरी बेटी का यौन शोषण करने का आरोप है। बुधवार देर शाम पुलिस की टीम भीलवाड़ा के घोड़ासा गांव में बने आरापी महंत के आश्रम उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी। महंत की गिरफ्तारी की भनक लगते ही उसके अनुयायियों विरोध करने लगे। इस विरोध के बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन


गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम को देखते ही आरोपी महंत ने कुछ बीज खा लिए। पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी जांच की गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि आरोपी महंत पूरी तरह स्वस्थ है। उसने वेमिका (कुचला) के बीज खाए थे, जो सर्दी से बचाव के लिए खाए जाते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, 6 दिसंबर को मांडल पुलिस ने महंत सरजू महाराज के खिलाफ नाबालिग से रेप, यौन शोषण और महिला पर तेजाब फेंककर जान से मारने का केस दर्ज किया था। 40 साल पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया था कि साधू के भेष में आए एक शख्स ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाद में उसने चेहरे और शरीर पर तेजाब फेंका और फरार हो गया। महिला को इलाज के लिए राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, महिला की नाबालिग बेटी ने महंत पर दुष्कर्म और बड़ी बेटी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें