राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया है। प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने उनके शव लटके देखे तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारा और पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का ही लग रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार घटना जिले के सिणधरी इलाके के कालबेलिया के डेरे की है। जहां सोमवार रात वीरमनाथ (20) पुत्र मांशीनाथ ने रेशकी (18) पुत्री तारुनाथ ने फांसी लगाकर जांन दे दी। दोनों ने एक ही फंदे पर लटकर फांसी लगाई है। सुबह परिजनों की नींद खुली तो उनके शव फंदे पर लटके हुए मिले। परिजनों और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारा और पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कालबेलिया समाज के दोनों युवक युवती लंबे समय से एक दूसरे से प्यार करते थे। संभव है कि परिवार वाले उनकी शादी के लिए तैयार न हों इसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वीरमनाथ टेक्सी चलाने का काम करता था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सही जानकारी सामने आ सकेगी।