फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भरतपुर में किसान से 6.70 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दोस्तों के साथ की थी वारदात

Sun, 21 May 2023 08:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में एक किसान के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के सीकरी थाना इलाके में एक किसान से हुई 6 लाख 70 हजार की लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किसान एक लोडिंग वाहन को किराए पर लेकर फसल बेचने गया था। उस लोडिंग वाहन के मालिक के बेटे ने ही किसान से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका पुलिस ने खुलासा किया है।

विज्ञापन


भरतपुर में लूट की यह घटना 16 मई को हुई थी। किसान उमेश चंद निवासी गोविंदगढ़ अलवर ने केस दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसने ईशब की आयशर गाड़ी किराए पर बुक थी। जिससे वह सरसों बेचने के लिए कोसी  गया था। सरसों 6 लाख 70 हजार रुपये में बिकी थी। इन रुपयों को उमेश ने सफेद रंग के बैग में रख लिया। उमेश का कर्मचारी जगदीश आयशर गाड़ी को लेकर सीकरी आ गया। 

सीकरी में गाड़ी को छोड़कर रुपयों से भरे बैग बाइक से लेकर जगदीश गोविंदगढ़ चला गया। ताजपुर गांव पर पहुंचने पर 2 बाइक पर 4 लोग सीकरी की तरफ से आए और जगदीश की बाइक के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया। इस दौरान बदमाशों ने जगदीश से मारपीट की और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


18 मई को उमेश ने सीकरी थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने सीकरी से गोविंदगढ़ रोड के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान सामने आया कि आयशर गाड़ी के ड्राइवर सप्पी और खलासी सब्बीर ने जगदीश के पैसे लेकर जाने की जानकारी थी। दोनों से गंभीरता से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि गाड़ी मालिक ईशब खां के बेटे और खलासी सब्बीर ने अपने दोस्त जगजीत सिंह, आसिफ, तौफीक, लोकेश के साथ योजना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने बताया कि, उन्होंने फोन से जगदीश की लोकेशन जगजीत सिंह को दी थी। लूटी गई रकम उन्होंने आपस में बांट ली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें