फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: PWD मंत्री के गार्ड की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों ने आरएसी जवान का शव रोड पर रखकर लगाया जाम

Sun, 21 May 2023 08:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

आरएसी जवान और पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव के गार्ड को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार RAC के हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। हादसे में कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव का गार्ड था, जो ड्यूटी करके आ रहा था।

विज्ञापन


पुलिस कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी लेकर जा रही थी, तब कांस्टेबल के रिश्तेदारों ने रास्ते में ही शव को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मृतक तेज सिंह  RAC की 6वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल था और अलीपुर का रहने वाला था। वह PWD मंत्री भजन लाल के यहां गार्ड की नौकरी खत्म कर भरतपुर पुलिस लाइन आ रहा था।

रास्ते में कैमासी और बहरारेखपुरा गांव के बीच एक वाहन ने हेड कांस्टेबल तेज सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना में तेज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची तेज सिंह के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए उच्चैन अस्पताल लेकर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में कैमासी रोड़ के पास उसके रिश्तेदारों ने पुलिस के कब्जे से शव को ले लिया और सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


बाद में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया
जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। तेज सिंह की मौत की सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तेज सिंह के परिजनों का आरोप था कि घटना के बाद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। काफी समझाइश के बाद जाम को खोला गया। जिसके बाद उच्चैन अस्पताल में तेज सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें