इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जांच शुरू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने शनिवार से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच के साथ लोकसभा सभा चुनाव की तैयारियों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हर बार चुनाव से पहले राजनैतिक दलों की तरफ से ईवीएम को मुद्दा बनाया जाता है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य निर्वाचन विभाग ने प्रदेश भर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए राज्य के जिलों में 274 इंजीनियरों द्वारा लगभग 83000 बीयू, 73000 सीयू और 73000 VVPAT मशीनों की FLC करवाई जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच जरूरी है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में लोकसभा चुनाव के लिए EVM\VVPAT मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) का कार्य भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड, बेंगलुरु के इंजीनीयर्स द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में शुरू किया गया है।
उन्होंने बताया कि EVM\VVPAT मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) का कार्य 20 फरवरी तक पूर्ण होने की संभावना हैं। यह कार्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों की उपस्थति में किया जाएगा।
ईवीएम से तात्पर्य बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) और वीवीपीएटी से है। राज्य के जिलों में 274 इंजीनियरो द्वारा लगभग 83000 बीयू, 73000 सीयू और 73000 VVPAT मशीनों की FLC कराई जाएगी।