फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: सीपी जाशी बोले- हम काम करतें हैं, लेकिन इसे जनता तक नहीं पहुंचाने के लिए प्रचार की आवश्यकता

Sat, 27 Jan 2024 05:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीपी जोशी ने कहा- भाजपा सरकार आमजन के हित में श्रेष्ठ कार्य कर रही है, इस कार्य को जन जन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाए। मीडिया के माध्यम से हमें प्रभावशाली प्रचार की आवश्यकता है।
विज्ञापन
कार्यशाला का अयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को मीडिया और सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रिंट मीडिया, डिजिटल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तीनों का ही बड़ा महत्व है, ये अपनी प्रभावी छाप छोडते हैं। डिजिटल मीडिया की ताकत से दुनिया में किसी भी स्थान की खबर हमें शीघ्र मिल जाती है। इसके माध्यम से आज हम अपनी बात तुरंत ही देश-दुनिया में पहुंचा सकते हैं। इसलिए, यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि जिस विषय पर हम बात करें हमें उसका पूरा ज्ञान होना चाहिए। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से राजस्थान में सभी 25 सीटों पर कमल खिलाने के लक्ष्य को लेकर हमें काम करना है। भाजपा कार्यकर्ताओं के पास जितना बोलने के लिए है, उतना देश की किसी भी पॉलिटिकल पार्टी के पास नहीं है। पीएम मोदी ने जो काम पिछले दस साल में किया वह पिछले साठ सालों में कोई भी सरकार नहीं कर पाई। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, दुनिया में देश का वैभव बढ़ा है, गरीब कल्याण, किसान कल्याण, युवाओं के सपनों की उड़ान, नारी सशक्तिकरण और जन कल्याणकारी योजनाओं की दृष्टि से अकल्पनीय काम हुए हैं। 

सीपी जोशी ने कहा- भाजपा सरकार आमजन के हित में श्रेष्ठ कार्य कर रही है, इस कार्य को जन जन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाए। मीडिया के माध्यम से हमें प्रभावशाली प्रचार की आवश्यकता है। पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान देश में इतना काम हुआ है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के 50 दिन में ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जो काम हुए वो कांग्रेस के पांच सालों में भी नहीं हो पाए। साढे चार सौ रुपये में गैस सिलेण्डर दिया जाने लगा, पेपर लीक के आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए एसआईटी का गठन, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया और सीबीआई पर सरकार की स्वीकृति की बाध्यता खत्म करने का भी निर्णय लिया गया। इससे भ्रष्टाचारियों और अपराध करने वालों की नींद उड चुकी है। 
विज्ञापन


कार्यशाली में राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री एवं आईटी-मीडिया-सोशल मीडिया प्रभारी पिंकेश पोरवाल, मीडिया विभाग के संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, सोशल मीडिया विभाग के संयोजक हीरेंद्र कौशिक, आईटी विभाग के संयोजक धनराज सोलंकी सहित इन विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें