फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में 50 से ज्यादा बच्चों से कुकर्म करने वाले शिक्षक को आजीवन कारावास

Wed, 29 May 2019 04:01 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
जयपुर में 50 से ज्यादा बच्चों से कुकर्म कर वीडियो क्लिप बनाने वाले आरोपी शिक्षक को मंगलवार को पोक्सो कोर्ट-3 के जज राजेश कुमार सिंघल ने दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। फरवरी, 2017 में एक बच्चे की वीडियो क्लिप वायरल होते हुए जब उनके परिजनों तक पहुंची, तब ये शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया था। रामगंज थाना पुलिस ने जांच की तो पता चला कि साल 2011 से 2017 के बीच 50 से अधिक बच्चों का शोषण हुआ।
विज्ञापन


मामले के तहत जयपुर के पुराने शहर रामगंज स्थित एक स्कूल में शिक्षक रमीज राजा को रामगंज थाना पुलिस ने 9 फरवरी 2017 में रिपोर्ट दर्ज होने पर गिरफ्तार किया था। अभियुक्त रमीज राजा अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था और उन बच्चों के साथ कुकर्म करता था, जिसकी वह वीडियो क्लिप भी बनाता था। मामले में सह-आरोपी रहे स्कूल संचालक सरवर आलम को बरी कर दिया गया है। उस पर मामले को दबाने का आरोप था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें