फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: करौली के रणगवां तालाब में दीपदान का आयोजन, 11 हजार दीप जलाकर की गई महाआरती

Fri, 26 Jan 2024 10:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली के रणगवां तालाब पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर दीपदान का आयोजन किया गया। दीपदान में शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
रणगवां तालाब पर दीपदान का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस की संध्या पर करौली जिले के के प्रसिद्ध रणगवां तालाब पर दीपदान का आयोजन किया गया। रणगवां क्षेत्र विकास समिति और विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वधान में आयोजित दीपदान में 11 हजार दीप जलाकर महाआरती की गई। इस दौरान देश में अमन चैन और खुशहाली की कामना की गई, साथ ही ऐतिहासिक विरासतों को संजोने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।  

विज्ञापन


इस दौरान जिला और सत्र न्यायाधीश माधवी दिनकर, एडीजे बीना गुप्ता, एडीएम राजवीर चौधरी, एएसपी सुरेश जैफ, करौली के पूर्व नरेश और डांग विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण चंद्रपाल, पूर्व राजकुमार विवस्वत पाल, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनिल शर्मा समेत गणमान्य लोग और शहरवासी मौजूद रहे। 

बता दें कि करौली के रणगवां तालाब पर दूसरी बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर दीपदान का आयोजन किया गया। दीपदान में शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। दीपदान के माध्यम से भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया। दीपदान का उद्देश्य करौली शहर के एकमात्र पर्यटक स्थल रण तालाब के विकास, ऐतिहासिक विरासतों के साथ जल और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देना था। इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शहरवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें