राजस्थान के कोटा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने देर रात को रिश्वत प्रकरण मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कांस्टेबल को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी कांस्टेबल हरिओम की वर्तमान में उद्योग नगर थाने में ड्यूटी लगी हुई है। कांस्टेबल झूठे मामले में समझौता कराने, कार्रवाई रोकने और मामले को रफा दफा करने की एवज में परिवारी से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
पहले ले चुका था 5 हजार रुपये
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि परिवादी ने एसीबी में आकर शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि परिवादी के नाबालिग बेटे का किसी से कॉलोनी में झगड़ा हो गया था और उसके बेटे के खिलाफ थाने में झूठी शिकायत दे दी गई। इस मामले में आरोपी कांस्टेबल हरिओम जो की चेतक ड्राइवर है उसने मामले को रफा दफा करने की एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसमें से वह 5 हजार रुपए पहले ले चुका था और बाकी रकम के लिए परिवादी लगातार दबाव बना रहा था।
सात हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया कांस्टेबल
शिकायत का सत्यापन करवा कर देर रात को एसीबी की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई का आयोजन किया। शिकायत सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई। वहीं आरोपी कांस्टेबल हरिओम परिवादी से 8 हजार रुपए रिश्वत लेने को राजी हो गया। देर रात को कांस्टेबल हरिओम ने थाने के बाहर परिवादी से 7 हजार रुपए की रिश्वत ली। इशारा मिलते ही एसीबी ने आरोपी कांस्टेबल को रंगे हाथों पकड़ लिया। आपको बता दें की कोटा एसीबी ने 15 दिन में यह तीसरी रिश्वत प्रकरण मामले में कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें-
Rajasthan Monsoon 2026: मानसून की रफ्तार सुस्त, अगले दो सप्ताह सामान्य से कम बारिश के संकेत; उमस और गर्मी भी बढ़ाएगी परेशानी