नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट री-एग्जाम परीक्षा से पहले छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बैंक खाते की जानकारी अपडेट या दोबारा कंफर्म करने की जरूरत नहीं होगी। एनटीए के इस फैसले से उन लाखों छात्रों को फायदा मिलेगा, जो बैंक डिटेल अपडेट नहीं होने के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से 21 जून को नीट री-एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन उससे पहले ही एनटीए ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। एक आदेश के मुताबिक, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया में अब छात्रों को बैंक खाते की जानकारी री-कंफर्म या अपडेट करने की जरूरत खत्म कर दी गई है। एनटीए के इस फैसले के बाद देशभर के लाखों छात्रों को राहत मिलेगी। खासतौर पर उन छात्रों को फायदा होगा, जो अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे।
तकनीकी परेशानी के चलते अटक रहा था एडमिट कार्ड
दरअसल, एनटीए को लगातार जानकारी मिल रही थी कि बड़ी संख्या में छात्र विभिन्न तकनीकी और व्यक्तिगत कारणों से नीट पंजीकरण शुल्क के संभावित रिफंड के लिए बैंक खातों की जानकारी अपडेट नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह से कई छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आ रही थी।
इस समस्या को देखते हुए एनटीए ने बड़ा कदम उठाया और बिना बैंक डिटेल अपडेट किए ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करा दी। अब परीक्षार्थी आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों को मिली दो विकल्पों वाली सुविधा
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एनटीए ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की दोनों प्रक्रियाएं जारी रखी हैं। पहली प्रक्रिया के तहत छात्र बिना बैंक खाते की जानकारी अपडेट किए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
RPSC में एक साल में क्या-क्या बदला? 47 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा, 10000 नियुक्तियां और जीरो लीकेज का दावा
वहीं, दूसरे विकल्प के तहत छात्र अपनी बैंक डिटेल अपडेट करने के बाद भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे में अब छात्रों के पास दोनों सुविधाएं उपलब्ध हैं और वे अपनी सुविधा के अनुसार प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
परीक्षा से पहले छात्रों को दी गई खास सलाह
एक्सपर्ट्स ने परीक्षा देने वाले छात्रों से अपील की है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को ध्यान से पूरा करें और सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करें।छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे और एडमिट कार्ड के साथ जरूरी दस्तावेज भी लेकर जाएं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।