फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: मैकेनिक की हत्या करने वाले बदमाश इंदौर में दबोचे गए, रोड पर सो कर काटते थे फरारी; जानें सबकुछ

Thu, 17 Apr 2025 06:59 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota News: वारदात के बाद आरोपी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की तरफ भागे थे। इसके बाद टीम ने उज्जैन, इंदौर और महाराष्ट्र के नासिक शिरडी तक बदमाशों की तलाश के लिए दबिश दी थी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए होटल और धर्मशाला का उपयोग नहीं करते थे। यह लोग सड़क किनारे ही सोकर फरारी काट रहे थे।
विज्ञापन
मैकेनिक की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा जिले में 10 अप्रैल की रात को अहिंसा सर्किल पर कार साइड करने को लेकर हुए विवाद के बाद मैकेनिक की हत्या करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। यह बदमाश मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किए गए हैं। जो की वारदात के बाद से ही दो राज्यों में फरारी काट रहे थे। पूरा मामला शहर के महावीर नगर थाना इलाके में सामना आया था। आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है, जिनसे मामले में लगातार अनुसंधान किया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि 10 अप्रैल को थाना महावीर नगर इलाके के अहिंसा सर्किल पर एक वारदात हुई थी। जिसमें बदमाशों ने मैकेनिक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने सुरेंद्र जाटव पर चाकू से हमला किया था। इस दौरान बीच बचाव करने आए वर्कशॉप के मालिक पर भी बदमाशों ने हमला किया था। वारदात के बाद शहर भर में नाकाबंदी करवाई गई लेकिन बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। जिनको पकड़ने के लिए टीम में भी गठित की गई। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले राहुल हाडा, आर्यन हाडा, कृष्णा राठौर और मोहित जैन को गिरफ्तार किया है। जिनके पहले के गंभीर आपराधिक प्रकरण भी सामने आए हैं।

पढ़ें: साहवा रोड पर कार में गैस भरते समय लगी आग, दर्जनों इलेक्ट्रिक स्कूटी-कार जलकर हुई राख, मौके पर भीड़ जमा
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की तरफ भागे थे। इसके बाद टीम ने उज्जैन, इंदौर और महाराष्ट्र के नासिक शिरडी तक बदमाशों की तलाश के लिए दबिश दी थी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए होटल और धर्मशाला का उपयोग नहीं करते थे। यह लोग सड़क किनारे ही सोकर फरारी काट रहे थे। बदमाशों के पास से कोटा नंबर की कार भी बरामद हुई है। जिसका रजिस्ट्रेशन योगेश गोचर के नाम पर है। योगेश का भी पहले का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया हैं। ऐसे में इस पूरी वारदात में उसकी संलिप्त के बारे में भी जांच की जा रही है। आरोपियों में आर्यन एमबीएम कर रहा है। जबकि राहुल और मोहित प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। वही चौथा आरोपी कृष्णा बेरोजगार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें