फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, मध्यप्रदेश का रहने वाला था किशोर

Mon, 12 Dec 2022 02:42 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

छात्र ने रविवार रात को अपने परिजनों से बातचीत की। उसके बाद वह बरामदे में अचेत मिला। हॉस्टल संचालक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक कोचिंग छात्र ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक मध्यप्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला था। वह कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन


मृतक प्रणव वर्मा (17 साल) मध्यप्रदेश के शिवपुरी का निवासी था। वह दो साल से कोटा के एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अनुसार प्रणव ने रविवार शाम को खाना खाया था। फिर अपने रूम में चला गया। रविवार रात को उसने अपने परिवार से बातचीत भी की। रात को एक बच्चा पानी भरने के लिए उठा तो उसने बरामदे में प्रणव को अचेत देखा। बच्चे ने फौरन हॉस्टल संचालक को बताया। हॉस्टल संचालक और अन्य उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने रविवार रात को ही शव को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार प्रणव के कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन कमरे से चूहे मारने की दवा मिली है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें