कोटा में लोकसभा चुनावों की तारीख सामने आ गई। इस बार 26 अप्रैल को मतदान होना है। मतगणना चार जून को होगी।
बता दें कि शनिवार को चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया गया है। कोटा में शेड्यूल के मुताबिक, 26 अप्रैल यानी दूसरे चरण में वोटिंग होगी। 28 मार्च से नामांकन भरे जाना शुरू हो जाएंगे तो चार अप्रैल तक नॉमिनेशन भरे जाने हैं। नाम वापसी के लिए आठ अप्रैल का दिन तय है।
मतदान 26 अप्रैल को होगा तो मतगणना चार जून को संपन्न होगी। कोटा सीट पर इस बार भाजपा ने ओम बिरला को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस की ओर से अभी कोई नाम तय नहीं हुआ है। बता दें कि 2019 के चुनावों में भी राजस्थान में दो चरणों में चुनाव हुए थे। कोटा का मतदान पहले चरण में हुआ था।