राजस्थान के कोटा शहर में नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 1250 एकड़ जमीन के आवंटन की मंजूरी दे दी है।
इस बारे में कोटा के कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस मंजूरी के साथ ही कोटा में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न कारणों से मौजूदा एयरपोर्ट का विस्तार संभव नहीं था। मुख्यमंत्री की पहल और राज्य सरकार द्वारा किए गए लगातार प्रयासों के कारण केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्रालय ने कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की मंजूरी दे दी।
मुफ्त दी जाएगी जमीन
केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा प्रोजेक्ट के लिए जमीन चुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मुफ्त जमीन देने का फैसला किया। कोटा में नए व बड़े एयरपोर्ट के निर्माण से राज्य में एयर कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही कोटा व आसपास के क्षेत्रों का तेजी से विकास हो सकेगा।