फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: वन रक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, सड़क पर जाम लगाकर बैठ गए थे युवक

Sun, 11 Dec 2022 12:57 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलने से नाराज परीक्षार्थी सड़क पर जाम लगाकर बैठ गए। पुलिस ने उनसे समझाइश की लेकिन वे नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें सड़क से खदेड़ा।
विज्ञापन
कोटा में वनभर्ती परीक्षार्थियों पर लाठीचार्ज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से वन रक्षक भर्ती परीक्षा का रविवार को आयोजन किया जा रहा है। दो पारियों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों में लेट से पहुंचने के कारण कोटा के नयापुरा इलाके में जेडीबी कॉलेज में अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी गई। ऐसे में अभ्यर्थी सड़क पर जाम लगा कर बैठ गए।

विज्ञापन

पुलिस ने अभ्यर्थियों से समझाइश की लेकिन वे नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां भांज कर परीक्षार्थियों को खदेड़ा और रोड खाली करवाया। बता दें कि वनभर्ती परीक्षा के लिए कोटा शहर में 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जा रही है। पहले पेपर 10 से 12 बजे तक पेपर हुआ। दूसरा शाम को 3 से 5 तक पेपर होगा। परीक्षार्थियों को दोनों ही पारियों में निर्धारित समय से 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की गाइडलाइन जारी की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार एंट्री दी गई। जो लेट पहुंचे उन्होंने परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी गई।


जिन परीक्षार्थियों को एंट्री नहीं मिला, उनका कहना है कि वे पांच से सात मिनट लेट हो गए थे लेकिन उन्हें परीक्षा केंद्र में जाने नहीं दिया। उनके भविष्य का सवाल है। उन्होंने साल भर कड़ी मेहनत की है। पांच मिनट से उनका सारी मेहनत बेकार चली गई। ऐसे करीब 18 से अधिक अभ्यर्थी हैं, जो परीक्षा देने से वंचित रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें