बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के कलाल समाज के भगवान सहस्त्रबाहु के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा गया।
समाज के अध्यक्ष राहुल पारेता ने बताया कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने जानबूझकर भगवान सहस्त्रबाहु का अपमान किया। कथा वाचन करते हुए अपमानजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया, फेसबक पर अपलोड कर प्रचारित व प्रसारित कर धार्मिक भावनाएं भड़काई गई हैं। समाज के प्रति अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया गया, जिसको लेकर समाज के सभी लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि अगर धीरेंद्र शास्त्री ने जल्द ही माफी नहीं मांगी तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।