फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी 12 मई को आएंगे आबूरोड, जनता से किया वादा निभाएंगे, राजस्थान में करेंगे चुनावी शंखनाद

Mon, 01 May 2023 11:22 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

12 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश की जनता का अभिवादन करने आबू रोड पधार रहे हैं ।जहां पर बडी संख्या में मोदी आमजन को संबोधित भी करेंगे और प्रदेश संगठन के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी 12 मई को आएंगे आबूरोड, जनता से किया वादा निभाएंगे, राजस्थान में करेंगे चुनावी शंखनाद - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में विधानसभा चुनाव का शंखनाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को आबू रोड पर बड़ी जनसभा के साथ करेंगे । इसके साथ ही बीजेपी को ही तरह चुनाव मोड पर उतर आएगी।
विज्ञापन

राजस्थान के तीनों केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी समेत प्रदेश कोर कमेटी के तमाम नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

30 सितंबर को आबू रोड पधारे थे मोदी, वापस आने का किया था वादा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 महीने पहले 30 सितंबर को आबू रोड पधारे थे । कार्यक्रम में पहुंचने में देरी होने पर पीएम मोदी ने सभी से क्षमा मांगी थी  और फिर सेवा में वापस आने का वादा किया था । रात 10 बजने के चलते  उन्होंने कहा था कि" मेरी आत्मा कहती है कि कानून नियम का पालन करना चाहिए" । उन्होंने लाउड स्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया और रैली को बिना माइक के संबोधित करते हुए जनता के प्यार को ब्याज समेत चुकता करने की बात कही। इसके बाद भारत माता के जयकारे लगवाते हुए घुटने के बल बैठकर तीन बार मंच से ही जनता जर्नादन को नमन किया था ।
विज्ञापन


वादा निभाएंगे और जनता में सियासी मैसेज देंगे मोदी

आबू रोड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेवाड़ और दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य इलाकों को भी एक बड़ा मैसेज देंगे। नवंबर- दिसंबर 2023 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और अगले साल लोकसभा के चुनाव हैं । ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी के इलाके में आम जनता के बीच बड़े सियासी मैसेज देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें