फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: NIA और कोटा पुलिस की कार्रवाई; पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े दो संदिग्ध हिरासत में लिए

Thu, 02 Nov 2023 10:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

एनआईए की टीम ने कोटा जिले के कुन्हाड़ी और कैथून में कार्रवाई करते हुए दो को डिटेन किया है। इन लोगों के पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से कनेक्शन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
छापेमारी करती NIA की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा में तड़के सुबह एनआईए की टीम ने एक्शन में आई। NIA ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। NIA टीम ने इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस की मदद ली। कोटा जिले के कुन्हाड़ी और कैथून में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन


हर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कुन्हाड़ी और कैथून थाना क्षेत्र में दबिश देने पहुंची थी। टीम को जानकारी मिली थी कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े कुछ संदिग्ध या मौजूद हैं। इसके लिए टीम ने स्थानीय पुलिस की सहायता मांगी थी। पुलिस और NIA की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कुन्हाड़ी क्षेत्र के बापू कॉलोनी से एक व्यक्ति को और दूसरे व्यक्ति को कैथून से डिटेन किया। मौके से मोबाइल और अन्य उपकरण सहित कुछ संदिग्ध सामग्री जब्त की गई है। 

संदिग्ध को हिरासत लेने के बाद टीम ने उनके घर पर भी धावा बोला। घर की तलाशी के साथ-साथ आरोपियों से पूछताछ की गई। कोटा वही शहर है जहां पीएफआई ने सबसे बड़ा जुलूस निकाला था। पीएफआई का ऑफिस कोटा में चलता था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक संदिग्ध जूडो कराटे की ट्रेनिंग देता था तो वहीं दूसरा सैलून की दुकान चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें