फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कलेक्टर ने ली बैठक; आचार संहिता के नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

Sun, 17 Mar 2024 04:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा जिले में कुल 1485 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इन केंद्रों पर लगभग 15 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 
विज्ञापन
जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर कोटा जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने बैठक ली और आचार संहिता की पालना के निर्देश दिए। कोटा जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कोटा जिले में कुल 1485 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इन केंद्रों पर लगभग 15 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 
विज्ञापन


घरों से निकलें और मतदान करें
महिलाएं और दिव्यांग कर्मचारी भी केंद्र का संचालन करेंगे। लोग अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलें और मतदान करें। चुनाव में बच्चों के इस्तेमाल पर रोक के लिए सख्ती रहेगी। रैली या अन्य किसी भी माध्यम से बच्चों का चुनाव में उपयोग नहीं किया जा सकेगा। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ के लिए भी एक कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाया जाएगा। 

मीडिया के साथियों से भी उन्होंने अनुरोध किया कि फेक न्यूज़ को फैलने से रोका जाए और ख़बर चलाने से पहले जिला प्रशासन के साथ को-ऑर्डिनेट करते हुए पुष्टि की जाए। चुनाव के दौरान गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर बिजली पानी और छाया के उचित इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही इमरजेंसी मेडिकल की भी व्यवस्था रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें