फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: RTU के 'डर्टी प्रोफेसर' के खुल रहे काले कारनामे, अब तक चार छात्राओं ने करवाया FIR दर्ज

Tue, 27 Dec 2022 11:21 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

आरटीयू के प्रोफेसर के काले करनामे एक-एक कर सामने आ रहे हैं। प्रोफेसर भी सारे आरोप मानता जा रहा है। अब  छात्राओं की परीक्षा कॉपियों की एफएसएल जांच होगी।
विज्ञापन
आरोपी प्रोफेसर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान तकनीकी विश्विद्यालय में परीक्षा में पास करने के बदले यौन संबंध बनाने की मांग करने वाले शिक्षक के काले कारनामे खुलते जा रहे हैं। आरटीयू के डर्टी प्रोफेसर के खिलाफ अब तक चार एफआईआर दर्ज हो चुके हैं। इनमें तीन दादाबाड़ी थाने में और एक एफआईआर आरकेपुरम थाने में दर्ज करवाई गई है। 

विज्ञापन

आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार के कारनामे एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। वहीं सबसे बड़ी शर्म की बात यह है कि ये डर्टी प्रोफेसर बड़ी बेशर्मी से उन्हे स्वीकारता भी जा रहा है। पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार पर कानून का शिकंजा दिनोदिन कसता ही जा रहा है।

अब बताया जा रहा है कि छात्राओं की परीक्षा कॉपियों की एफएसएल जांच होगी। इस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल डर्टी प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज मुकदमे में राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धाराएं 3,4,5,6 भी जोड़ी गई है। प्रोफेसर और बिचौलिया छात्र अर्पित पुलिस रिमांड पर है। 

विज्ञापन

एसआईटी कर रही मामले की जांच
बता दें कि राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आरटीयू) कोटा के एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार पर छात्राओं ने संगीन आरोप लगाए हैं। आरोपी प्रोफेसर छात्राओं पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाता था। छात्राओं के मोबाइल डीपी के फोटो अपने मोबाइल में रखता था। साथ ही छात्राओं को व्हाट्सएप डीपी में अपनी अच्छी फोटो लगाने के लिए बोलता था। इसके बाद छात्राओं की फोटो के स्क्रीनशॉट ले लेता था। मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी को आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार के मोबाइल से कई छात्राओं के फोटो मिले हैं। उसका मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें