रोजगार उत्सव और युवा सम्मेलन में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को एक दिवसीय कोटा दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम ने राज्यस्तरीय रोजगार उत्सव और युवा सम्मेलन में शिरकत की। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय युवा और रोजगार उत्सव में सीएम भजनलाल शर्मा स्किल नीति एवं युवा नीति का विमोचन किया। द्रोणाचार्य अवार्डधारियों को भूमि आवंटन हेतु दिशा-निर्देश, निजी क्षेत्र में रोजगार पर 10,000 रुपये की सहायता के लिए योजना के दिशा-निर्देश, अटल ज्ञान केन्द्र के दिशा-निर्देश और नई किरण नशामुक्ति केन्द्र के दिशा-निर्देश जारी किए।
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे संकल्प पत्र में हमने कहा था कि एक साल में एक लाख नौकरियां देंगे। वो संकल्प लगभग पूरा हो गया है। हमारी सरकार ने अब तक 67 हजार नौकरियां दी हैं। आज आठ हजार के करीब नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं। जुलाई माह तक हमारा एक लाख नौकरी देने का संकल्प पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: साइबर फ्रॉड में एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर ठगे 7 लाख
वहीं, सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में कई पेपर लीक हुए। लेकिन हमारी सरकार आते ही पेपर लीक करने वालों को जेल भेजा गया और आगे भी इसी तरह की सख्ती बरती जाएगी। सीएम ने ये भी कहा कि मैंने कांग्रेस के नेताओं से कहा कि एक डायरी और पेन अपने पास रखो, ताकि नोट कर सको कि इस सरकार ने कितना काम कर दिया है।
वहीं, कार्यक्रम में मौजूद स्पीकर ओम बिरला ने एक बार फिर एयरपोर्ट को लेकर बयान दिया।बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कोटा की धरती पर आए थे, तब उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार बनते ही कोटा में एयरपोर्ट बनाया जाएगा। आज एयरपोर्ट का टेंडर हो चुका है। आने वाले दो माह के अंदर एयरपोर्ट का काम शुरू हो जाएगा। रोड के साथ कोटा जल्द ही एयर कनेक्टिविटी से जुड़ जाएगा।
यह भी पढ़ें: 'रन फॉर फिट राजस्थान' में युवाओं के साथ दौड़े मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बोले- युवा फिट तो देश फिट
दिल्ली-मुंबई कोरिडोर से आने वाले समय के अंदर नए उद्योगों का निवेश मिलेगा। किसान और व्यापारी को भी अपने काम और खेती से जुड कामों के लिए दिल्ली और मुंबई जाने में आसानी होगी। आने वाले समय में कोटा के अंदर इंफ्रास्ट्रक्चर सबसे अधिक मजबूत होगा। दो साल के बजट में हमने दिशा देने का काम किया है। 75 साल में जो अभाव हाड़ौती का हुआ था, वो अब दूर किया जाएगा और जो मांग हाड़ौती की थी, उसको पूरा करने का काम किया जा रहा है।