फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: स्पीकर ओम बिरला ने की जनसुनवाई, बड़ी संख्या में लोग समस्या लेकर पहुंचे

Thu, 22 Aug 2024 08:56 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बूंदी में जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग समस्या लेकर पहुंचे। अधिकारियों के साथ मिलकर मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को को बूंदी दौरे पर रहे। उन्होंने यहां सर्किट हाउस परिसर में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं से बिरला को अवगत कराया। उन्होंने मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बिरला को बाजारों में जलभराव व अन्य विकास कार्यों से जुड़े विषय बताए। बिरला ने आश्वस्त किया कि बूंदी की सभी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा और कार्य योजना बनाकर शहर का समग्र विकास भी करेंगे।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के चौथे टाइगर रिजर्व बूंदी रामगढ़ अभयारण्य में जल्द ही बाघों का जोड़ा छोड़ा जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में टाइगर रिजर्व में चार चांद लगेंगे। हमारी कोशिश है कि बूंदी के पर्यटन को विकसित किया जाए। बूंदी जिला एक धार्मिक और पर्यटन नगरी है। बूंदी के विकास को लेकर एक व्यापक कार्य योजना बनाई जा रही है, ताकि बूंदी भी विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों में शामिल हो सके।

हमारी कोशिश है कि बूंदी में बड़े उद्योग धंधे स्थापित किया जाए, आने वाले समय में विभिन्न ट्रेनों का यहां पर ठहराव किया जाएगा। ताकि लोगों को रोजगार के अवसर और बाहर जाने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। स्पीकर बिरला ने कहा कि जब भी मैं बूंदी दौरे पर रहता हूं तो मेरे संसदीय क्षेत्र के लोग उत्साह के साथ मेरा स्वागत करते हैं और अपनी समस्याएं मेरे पास लेकर आते हैं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं उनकी समस्याओं का समय पर निस्तारण करूं। इसी अपेक्षा के साथ लोग पहुंचते हैं। बिरला ने जनसुनवाई से पूर्व सर्किट हाउस में एक पेड़ मां के नाम अभियान की भी शुरुआत की और पौधा रोपण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही बूंदी में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा और बूंदी को चारों तरफ से हरियाली करने की कोशिश रहेगी।
विज्ञापन


बिरला ने प्रकरणों को किया निस्तारण
लोकसभा अध्यक्ष व कोटा बूंदी सांसद ओम बिरला का पूर्व में ही बूंदी सर्किट हाउस में जनसुनवाई करने का कार्यक्रम घोषित था। इसी कड़ी में जिले भर के लोग जनसुनवाई में अपनी समस्याएं बताने के लिए पहुंचे। सर्किट हाउस में जिला अधिकारियों के साथ स्पीकर ने जनसुनवाई शुरू की। यहां विभिन्न कस्बों से लोग अपनी समस्याएं बताने पहुंचे। करीब 300 से अधिक प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्गों, विकलांग अपनी समस्या बताने पहुंचे। ज्यादातर मामले मकान गिरने और कृषि मुआवजा, विद्युत कनेक्शन व पेयजल की समस्या के सामने आए। इस पर स्पीकर ने अधिकारी को निर्देश दिए कि जो प्रकरण आज जनसुनवाई में आए हैं, उन प्रकरणों का पूर्ण रूप से निस्तारण किया जाए। ताकि ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें