फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara: मंत्री गौतम दक और सांसद दामोदर अग्रवाल पहुंचे भागवत कथा में, उत्तम स्वामी से प्राप्त किया आशीर्वाद

Thu, 22 Aug 2024 08:49 PM IST
भीलवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

भीलवाड़ा में भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। ऐसे में गुरुवार को सहकारिता मंत्री गौतम  दक और सांसद दामोदर अग्रवाल कथा में पहुंचकर उत्तम स्वामी से आशीर्वाद प्राप्त किए।
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री और सांसद ने भागवत कथा में उत्तम स्वामी से प्राप्त किया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुरा जिले के जहाजपुर स्थित बारह देवरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन गुरुवार को प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौतम दक और भीलवाड़ा के सांसद दामोदर अग्रवाल ने कथा में शिरकत की। उन्होंने कथाव्यास महर्षि उत्तम स्वामी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके पहुंचने पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों और जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


कथा के तीसरे दिन महर्षि उत्तम स्वामी जी महाराज ने सुखदेव आगमन, ध्रुव चरित्र, अजामिल और प्रह्लाद कथा के महत्वपूर्ण प्रसंगों पर विस्तार से व्याख्यान दिया। स्वामी जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मनुष्य को अपने कर्तव्यों का बोध होता है। उन्होंने बताया कि मृत्यु का सत्य जानने के बावजूद, हम इसे स्वीकार करने में असमर्थ रहते हैं। स्वामी जी ने जोर देकर कहा कि जो लोग निस्काम भाव से प्रभु का स्मरण करते हैं, वे अपने जन्म और मरण दोनों को सुधार लेते हैं। स्वामी उत्तम स्वामी जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा, प्रभु जब अवतार लेते हैं, तो वे माया के साथ आते हैं। साधारण मनुष्य माया को शाश्वत मान लेता है और अपने शरीर को प्रधान मानता है, जबकि शरीर नश्वर है। श्रीमद् भागवत सिखाता है कि कर्म ऐसा होना चाहिए जो निस्काम हो, और यही सच्ची भक्ति है।

उल्लेखनीय है कि श्रीमद् भागवत कथा के इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक चेतना को बढ़ावा दिया है। महर्षि उत्तम स्वामी जी महाराज के प्रवचनों से उपस्थित जनसमूह को जीवन के मूल्यों और कर्तव्यों का बोध हुआ। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी अत्यधिक महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। गुरुवार को कथा पांडाल में स्वामी उत्तम स्वामी जी महाराज के व्यास गद्दी पर विराजमान होते ही मुख्य यजमान और श्रद्धालुओं ने उनका माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद, उत्तम स्वामी जी महाराज ने श्रीमद् भागवत जी की पूजा अर्चना कर कथा वाचन की शुरुआत की।
विज्ञापन


आस्था और विश्वास का संगम
इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखने को मिली, जो स्वामी जी के प्रवचनों से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने कथा के दौरान अपने जीवन में धर्म, भक्ति और कर्म के महत्व को समझा। स्वामी जी ने भागवत के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को धर्म की गहराईयों में ले जाकर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा दी।

सहकारिता मंत्री और सांसद अग्रवाल ने लिया आर्शीवाद
सहकारिता मंत्री गौतम दक और भीलवाड़ा के सांसद दामोदर अग्रवाल ने इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर अपनी आस्था और समर्थन का प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके इस धार्मिक और सामाजिक सहभागिता ने क्षेत्र के लोगों में सम्मान और विश्वास का भाव और प्रगाढ़ किया। जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा और आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारियों ने सहकारिता मंत्री और सांसद के आगमन पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया और इस महत्वपूर्ण आयोजन में उनकी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक गोपीचंद मीणा, कोटडी प्रधान करण सिंह बेलवा, जहाजपुर प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा, हेम सुल्तानिया, भंवरलाल टॉक, ताराचंद सरार्फ, घनश्याम नागोरी, रमेश टॉक, संदीप पत्रिया, दीपक टॉक, अनिल सोनी, रवि जोशी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टाक, भंवरलाल टॉक, बालकिशन भुवालिया, देवराज सुल्तानिया, संजय बम्ब, अरविंद व्यास, परमेंद्र सुवा अनिल जोशी सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें