फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: रामगंज मंडी में महंगाई राहत कैंप में BJP विधायक का हंगामा, समर्थकों के साथ दिया धरना, मुकदमा दर्ज

Tue, 25 Apr 2023 03:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

रामगंज मंडी में सोमवार को महंगाई राहत कैंप में भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक मदन दिलावर ने समर्थकों के साथ पहुंच कर हंगामा कर दिया। बीजेपी विधायक ने कैंप कर्मियों को सामान उठाने को कहकर कैंप को बंद करवा दिया। इसे लेकर पालिका अधिशासी अधिकारी ने विधायक दिलावर सहित आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
महंगाई राहत कैंप में पहुंचे बीजेपी नेता मदन दिलावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान भर में राज्य सरकार की ओर से महंगाई राहत कैंप सोमवार से शुरू हो गए हैं। कैंप लगने से राजनीतिक सियासत भी गरमाने लगी है। भारतीय जनता पार्टी महंगाई राहत कैंप का खुल कर विरोध कर रही है। कोटा की रामगंज मंडी में सोमवार को महंगाई राहत कैंप में भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक मदन दिलावर ने समर्थकों के साथ पहुंच कर हंगामा कर दिया। बीजेपी विधायक ने कैंप कर्मियों को सामान उठाने को कहकर कैंप को बंद करवा दिया। इसे लेकर पालिका अधिशासी अधिकारी एसएन राठौड़ ने विधायक दिलावर सहित आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


इसके बाद भी विधायक ने अधिकारियों को राहत नहीं देने और भीड़ जमा करने पर जमकर फटकार लगाई। वहीं, राहत कैंप फिर से शुरू करने पर विधायक ने कैंप स्टोर में पहुंच कर लैपटॉप बंद करके उठा लिए। बीजेपी विधायक दिलावर के नेतृत्व में महंगाई राहत कैंप को लेकर कैंप के बाहर विधायक सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने भी धरना दिया। इसके बाद विधायक उंडवा में स्थित प्रशासन गांव संग शिविर में पहुंचे। वहां भी अधिकारियों और विभागीय कर्मियों से राहत कैंप को लेकर सवाल जवाब किए गए।

विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम कनिष्क कटारिया, तहसीलदार नीरज रावत और बीडीयो हेमश्री प्रद्युमन मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से डिप्टी कैलाश जिंदल सहित सीआई मनोज कुमार के साथ भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
 

अपने 50 साल के राजनीतिक अनुभव में मैंने पहली बार देखा है कि कोई पार्टी जनता को महंगाई से राहत मिलने पर विरोध कर रही है। भाजपा के एक विधायक ने तो महंगाई राहत कैंप में जा कर कैंप बंद कराने का प्रयास किया। भाजपा क्यों चाहती है कि जनता महंगाई से त्रस्त रहे ? https://t.co/hx4SueSw3j

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 25, 2023
विज्ञापन


कोटा में महंगाई राहत कैंप के विरोध में विधायक के धरने पर मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि अपने 50 साल के राजनीतिक अनुभव में मैंने पहली बार देखा है कि कोई पार्टी जनता को महंगाई से राहत मिलने पर विरोध कर रही है। भाजपा के एक विधायक ने तो महंगाई राहत कैंप में जा कर कैंप बंद कराने का प्रयास किया। भाजपा क्यों चाहती है कि जनता महंगाई से त्रस्त रहे?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें