फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: भामाशाह मंडी के पीछे रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिलने से मची सनसनी, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Tue, 25 Apr 2023 02:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

अनंतपुरा थाना क्षेत्र के भामाशाह मंडी के पीछे शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुमान से मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के आसपास रही होगी। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनंतपुरा थाना क्षेत्र के भामाशाह मंडी के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहचान नहीं होने से शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन


अनंतपुरा थाना एएसआई शब्बीर हुसैन ने बताया कि कंट्रोल रूम से सुबह भामाशाह मंडी के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची, जहां खंभा नंबर 909/11 अप लाइन पर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा हुआ मिला। मृत व्यक्ति की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के आसपास लग रही होगी। उसने नीली पैंट, पीली टी-शर्ट पहनी हुई है। चेहरे पर हल्की सफेद दाढ़ी, दाहिने हाथ में काला धागा। बाएं पैर में स्टील की रॉड लगी हुई है। पैरों में लाल रंग की हवाई चप्पल है। पहचान नहीं होने से शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतक व्यक्ति के पहचान का प्रयास कर रही है। अनुसंधान जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें