फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: कणौंज गांव के दो मंदिरों में हुई चोरी, चोरों ने भगवान के कीमती आभूषण चुराए, एक बाइक भी ले गए

Sat, 12 Oct 2024 04:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

केकड़ी जिले में सीटी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात चोरों ने दो मंदिरों को अपना निशाना बनाया और वहां से सोने चांदी के कीमती आभूषण चुरा कर ले गए। साथ ही चोर एक घर के बाहर खड़ी बाइक भी उठा कर ले गए।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकड़ी सिटी थाना क्षेत्र के कणौंज गांव में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने दो मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिरों से करीब 50 हजार रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। मंदिरों में चोरी के अलावा चोर एक घर के बाहर से बाइक भी चुरा कर ले गए। सिटी थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मामले की जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने ग्राम कणौंज में गोपाल महाराज मंदिर और सीताराम महाराज मंदिर को निशाना बनाया। गोपाल महाराज मंदिर से चोर चांदी का मुकुट, चांदी की बांसुरी, सोने के नेत्र सहित अन्य कीमती आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं, सीताराम महाराज मंदिर से चांदी का मुकुट और चांदी का फूल भी चोरी कर लिया गया। ये आभूषण देव प्रतिमाओं पर धारण किये हुए थे। इसके अलावा चोर एक घर के बाहर से खड़ी बाइक भी चुरा ले गए।

चोरी की घटना का पता सुबह चला। मंदिर का पुजारी जब सुबह पूजा करने पहुंचा, तो उसने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। यह देखकर वह हक्का बक्का रह गया और उसने तुरंत ग्रामवासियों की जानकारी दी। चोरी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मंदिर में जमा हो गई। सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें