फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: दो ग्राम पंचायतों में सरपंच के उपचुनाव 14 फरवरी को, प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Wed, 05 Feb 2025 08:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

केकड़ी पंचायत समिति की दो ग्राम पंचायत कादेड़ा और मोलकिया में 14 फरवरी को सरपंच का उपचुनाव होने जा रहा है। इसके लिए बुधवार को कादेड़ा में सात और मोलकिया में चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
सरपंच के उपचुनाव में ढ़ोल ढमाकों के साथ पर्चे भरने जाते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकड़ी पंचायत समिति की दो ग्राम पंचायत कादेड़ा व मोलकिया में सरपंच पद के उपचुनाव का बिगुल बज गया है। दोनों ग्राम पंचायतों में मतदान 14 फरवरी को होगा। इसके लिए बुधवार को उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। कादेड़ा में 7 व मोलकिया में 4 पर्चे भरे गए। गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक पर्चा वापस लेने का समय है। इसके बाद दोनों ग्राम पंचायतों में चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी।

विज्ञापन


कादेड़ा ग्राम पंचायत
बुधवार को सम्पन्न हुई नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत कादेड़ा में कुल सात नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन दाखिल करने आए दावेदार ढोल ढमाको व समर्थकों के साथ पंचायत भवन पहुंचे और निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। यहां पिछले कई दिनों से सरपंच का चुनाव सर्वसम्मति से कराने की रणनीति बनाई जा रही थी। लेकिन एनवक्त पर सभी समीकरण धरे रह गए और सात दावेदारों ने नाम दाखिल कर चुनाव को रोचक बना दिया। यहां कमेलश कुमार रेगर, चन्द्रसेन, रफीक मोहम्मद, राजेन्द्र सिंह राठौड़, रामस्वरूप गुर्जर, रेखा जादम व लाल चन्द खटीक ने आरओ राजेश जैन के समक्ष नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। गौरतलब है कि कादेड़ा सरपंच का पद तत्कालीन सरपंच रेखा जादम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के कारण रिक्त हुआ है। यहां उपसरपंच मुकेश सोनी को सरपंच का चार्ज दिया गया है।

मोलकिया ग्राम पंचायत
यहां सरपंच पद के उपचुनाव में 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने आए दावेदार ढोल ढमाको व समर्थकों के साथ पंचायत भवन पहुंचे और निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। मोलकिया ग्राम पंचायत में एक बार फिर से दो परिवार के बीच वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिल सकती है। यहां पूर्व सरपंच दिवंगत धनराज जाट के पुत्र प्रवीण जाट व रामसिंह जाट एवं पिछले चुनाव में पराजित रहे जयसिंह गुर्जर उर्फ पप्पू गुर्जर व उनके पिता पूर्व सरपंच रामलाल गुर्जर ने आरओ रामलाल डडवारिया के समक्ष नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। गौरतलब है कि मोलकिया सरपंच का पद धनराज जाट के निधन से रिक्त हुआ है। यहां उपसरपंच शैतान गुर्जर को सरपंच का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को होगी तस्वीर साफ
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 6 फरवरी को सुबह 10 बजे से नामाकंन पत्रों की जांच होगी, दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित होगी तथा चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। 14 फरवरी को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें