फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उपचार के दौरान हुई मौत, एक अन्य घायल

Wed, 18 Sep 2024 05:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

जिले में सिटी थाना इलाके के धुंवालिया गांव के निकट एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक ग्राम केसरपुरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को दोनों युवक बाइक पर केकड़ी से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान जयपुर-भीलवाड़ा राजमार्ग पर धुंवालिया गांव के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे नंदकिशोर पुत्र सत्यनारायण नायक उम्र 22 वर्ष व महेश नायक पुत्र कैलाश नायक उम्र 27 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को केकड़ी के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नंदकिशोर नायक को गंभीर अवस्था में अजमेर रैफर कर दिया गया वहीं महेश नायक को फ्रैक्चर होने की वजह से देवली के लिए रैफर कर दिया।

विज्ञापन


आज सुबह अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती नंदकिशोर नायक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर केकड़ी सिटी थाने के एसआई बनवारीलाल बुधवार दोपहर को अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचे और मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाकर, शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें