फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: करणी सेना ने की राजपूत समाज से मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की मांग; विरोध की दी चेतावनी

Mon, 02 Oct 2023 10:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

पत्रकार वार्ता के दौरान दिलीप सिंह खिजूरी ने कहा कि श्रीराजपूत करणी सेना 17 सूत्री मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है, लेकिन सरकार करणी सेना की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता करते करणीसेना के सदस्य। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सिंह खिजुरी और सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह चितारा ने आज सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के रणथम्भौर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता आयोजित की। प्रेसवार्ता के दौरान दिलीप सिंह खिजुरी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि श्रीराजपूत करणी सेना अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से लगातार मांगें पूरी करने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार करणी सेना की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। 

विज्ञापन


श्री राजपूत करणी एक बार फिर सरकार से अपनी 17 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग करते हुए कहा कि श्रीराजपूत करणी सेना द्वारा क्षत्रिय कल्याण बोर्ड का गठन करने, वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने, पंचायतराज में सामान्य वर्ग को आरक्षण देने, ईडब्ल्यूएस आरक्षण को 14 प्रतिशत करने, सहित 17 सूत्री मांगें हैं। 

उन्होंने कहा कि श्रीराजपूत करणी सेना राजनीतिक पार्टियों से आगामी विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक राजपूत समाज के लोगों को टिकट देने और राजपूत समाज के किसी चेहरे को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से भी राजनीतिक पार्टियां सामान्य व्यक्ति को ही टिकट दें, अगर ऐसा नहीं होता है तो श्रीराजपूत करणी सेना उसका विरोध करेगी। 
विज्ञापन


प्रेसवार्ता के दौरान दिलीप सिंह खिजुरी ने कहा कि श्रीराजपूत करणी सेना अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर आगामी पांच नवंबर को कुचामनसिटी में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें