फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: कोटा-छाबर मोड पर अनियंत्रित टेम्पो पलटा, एक युवक की मौत, दो लोग घायल

Mon, 12 Feb 2024 06:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली जिले में कोटा-छाबर मोड के समीप एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
एक युवक की मौत, दो लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली-सरमथुरा नेशनल हाइवे-23 स्थित कोटा-छाबर मोड के समीप सोमवार दोपहर एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और घटना को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम के चलते हाइवे पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। बाद में सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की समझाइश कर जाम खुलवाया। मृतक भऊआपुरा निवासी हल्के जाटव पुत्र हंसराज जाटव था।

जानकारी के अनुसार, भऊआपुरा गांव से एक टेम्पो में सवार होकर हल्के जाटव सहित अन्य लोग करौली आ रहे थे। इसी दौरान एनएच-23 पर कोटा-छाबर के समीप मोड के पास टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेम्पो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना में हल्के की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इधर, दुर्घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटना को लेकर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की समझाइश कर शांत किया, तब जाकर जाम खुल सका। पुलिस ने मृतक के शव को करौली के सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें