फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: टैक्सी बुक करके चालक के साथ मारपीट कर वाहन ले भागे बदमाश, पुलिस ने धरदबोचा

Wed, 03 Apr 2024 04:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

ट्रेवल्स कंपनी से किराए पर गाड़ी लेकर चालक के साथ मारपीट करके वाहन लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ट्रेवल्स कंपनी की टैक्सी कार एवं लूट का सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए वाहन चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की कैला देवी थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग ट्रेवल कंपनियों से वाहन किराए पर लेकर चालक से मारपीट करके वाहन तथा अन्य सामान लूटकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने इस वाहन लूट गैंग के सरगना सागर गुर्जर सहित तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ट्रेवल्स कंपनी की टैक्सी कार एवं लूट का अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


एसपी बृजेश उपाध्याय ने बताया कि रामपुरा की घाटी थाना कैला देवी क्षेत्र में ट्रेवल्स कंपनी की टैक्सी कार के चालक के साथ मारपीट करके वाहन लूटकर भागे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर सेल, करौली के कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार की सूचना पर पुलिस ने यह खुलासा किया।

पुलिस ने बताया कि पहले इस गैंग के मुख्य सरगना सागर और विश्वेन्द्र को गिरफ्तार किया गया, उसके बाद पूछताछ में लूट का वाहन खरीदने के आरोपी सुरेन्द्र को गिरफ्तार कर लूटी कार बरामद की गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें