भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे करौली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने करौली-धौलपुर लोकसभा चुनाव को लेकर होटल में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। बैठक में करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी, भाजपा की प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के प्रचार प्रसार की गति और 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारी का समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को एक बार फिर करौली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राजस्थान लोकसभा प्रभारी और राजसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से सभा की तैयारियों का संदेश दिया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री और खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल, करौली धौलपुर लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद डॉ. मनोज राजोरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, गंगापुर सिटी पूर्व विधायक मान सिंह गुर्जर मौजूद रहे।
राजस्थान लोकसभा प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों को विस्तार से बतलाया और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न के मामलों में इजाफा हुआ।
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री पर भी नाम लिए बिना भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद का टिकट काटे जाने को लेकर कहा कि पार्टी साधारण कार्यकर्ता और महिलाओं को अधिक से अधिक आगे लाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता एकजुट हैं और पार्टी की दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। 11 अप्रैल को गणगौर होने के कारण दोपहर बाद करौली में सभा का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान प्रेम प्रकाश शर्मा जिला प्रभारी एवं सहसंयोजक लोकसभा, शिवकुमार सैनी करौली-धौलपुर लोकसभा संयोजक, दर्शन सिंह गुर्जर करौली विधायक, हंसराज बालोती सपोटरा विधायक, राजकुमारी जाटव पूर्व विधायक हिंडौन सिटी, प्रहलाद सिंघल प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष, अशोक सिंह धाबाई प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, कैलाश चंद शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष, भोरू सिंह जादौन पूर्व जिला अध्यक्ष, रमेश राजोरिया पूर्व जिला अध्यक्ष, हेमेंद्र वशिष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।